विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिनेमेटोग्राफी का डिप्लोमा करने मुंबई गई हरिद्वार की युवती, एकेडमी संचालक की नीयत हुई खराब... पत्नी संग मिलकर कई बार किया दुष्कर्म

Published: Sun, 27 Sep 2026 03:24 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 03:45 PM (IST)

हरिद्वार की एक युवती ने मुंबई में फिल्म एकेडमी संचालक और उसकी पत्नी पर ब्लैकमेलिंग, शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। फिल्म एकेडमी में सिनेमेटोग्राफी का डिप्लोमा करने मुंबई गई हरिद्वार की युवती से ब्लैकमेलिंग, शोषण, मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच के लिए मुंबई भेज दिया गया है।

हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अप्रैल 2018 में मुंबई स्थित एमडीएफए (मुंबई डिजिटल फिल्म्स एकेडमी) में एक वर्ष के सिनेमेटोग्राफी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया था। इसके लिए एकेडमी संचालक संजीव मोहापात्रा और उसकी पत्नी रश्मि रेखा मोहापात्रा को 1.50 लाख रुपये फीस दी थी।

यह भी पढ़ें- 'सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई हत्या', गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाई गई छात्रा के पिता का आरोप

युवती का कहना है कि कोर्स के दौरान बेहतर प्रदर्शन के कारण संजीव उस पर विशेष ध्यान देने लगा। आरोप लगाया कि एक दिन संजीव शूटिंग की बात कहकर उसे छुट्टी के दिन अपने साथ मुंबई में एक स्थान पर ले गया। वहां लंच कराने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह लगभग बेसुध हो गई।

दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बना लिए

आरोप है कि इसी दौरान संजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हीं फोटो-वीडियो के जरिये उसे डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि संजीव जबरन उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा और उसकी पत्नी रश्मि भी उसका साथ देती रही।

घर लौटने और फीस वापस मांगने पर गाली-गलौच व मारपीट करने तथा प्रमाणपत्र नहीं देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में 21 लाख रुपये की मांग और रकम नहीं देने पर उसे व उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने का दावा किया गया है। शोषण से परेशान होकर युवती जुलाई 2022 में हरिद्वार लौट आई।

यह भी पढ़ें- 'लड़की के गायब होने से दुष्कर्म तक...', 2 यूनिवर्सिटीज में अलग-अलग मैसेज से बवाल, अब पहली पोस्ट की तलाश में पुलिस

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामला मुंबई से संबंधित है, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच मुंबई पुलिस को भेज दी है।