विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश भर में बढ़े साइबर ठगी के मामले, हरिद्वार में कौन खुलवा रहा म्यूल अकाउंट?

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:29 AM (IST)

हरिद्वार में साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिससे देशभर में होने वाली धोखाधड़ी के तार यहां से जुड़ रहे हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। देशभर में साइबर ठगी का जाल फैलाने वाले गिरोह अब ठगी की रकम खपाने के लिए लगातार हरिद्वार के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दूसरे राज्यों में सामने आ रही साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं की जांच में हरिद्वार से जुड़े बैंक खाते और ई-मेल अकाउंट सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन 30 से ज्यादा मुकदमें दर्ज होने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दूसरे राज्यों में बैठकर साइबर ठगी करने वाले गिरोहों तक हरिद्वार के बैंक खातों की पहुंच कैसे बन रही है। क्या स्थानीय स्तर पर एजेंटों का कोई नेटवर्क सक्रिय है, जो लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवा रहा है। या फिर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंकिंग व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन सवालों के जवाब तलाशना जरूरी है।

मामलों में मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पूरे नेटवर्क की परतें खुलना बाकी हैं। यह भी जांच का विषय है कि जिन लोगों के नाम पर खाते खोले गए हैं, उन्हें इनके इस्तेमाल की जानकारी है या फिर वे जानबूझकर साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करा रहे हैं।

बैंक खातों के साथ ई-मेल आईडी का इस्तेमाल भी इस नेटवर्क की कार्यप्रणाली को लेकर संदेह बढ़ा रहा है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि इन मुकदमों की पड़ताल में नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

क्या होता है म्यूल अकाउंट?

म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है जिसका उपयोग साइबर अपराधी या जालसाज ऑनलाइन धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग यानि अवैध धन को सफेद करना और फिशिंग स्कैम के जरिए ठगा गया पैसा इधर-उधर ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। ठग अक्सर कम पढ़े-लिखे लोगों, छात्रों या बेरोजगारों को थोड़ा कमीशन या आसान कमाई का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाता खुलवा लेते हैं या उनके चालू खाते किराए पर ले लेते हैं।

जब साइबर अपराधी किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी करते हैं, तो वे लूटी हुई रकम सीधे अपने पास रखने के बजाय इन म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं। ताकि रकम के वास्तविक स्रोत और आरोपितों की पहचान मुश्किल हो जाए। स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफाश किए बिना इस तरह की ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर युवाओं को कंबोडिया में बनाते थे 'साइबर गुलाम', प्रयागराज का फरहान निकला म्यूल अकाउंट सप्लायर

यह भी पढ़ें- कमीशन का लालच... म्यूल अकाउंट और क्रिप्टोकरेंसी... उत्तराखंड में इंटरनेशनल साइबर ठगी का खुलासा, छह गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।