विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में दूसरा ईएसआई मेडिकल कॉलेज खुलेगा, कैबिनेट ने भूमि हस्तांतरण को दी हरी झंडी

Published: Mon, 12 Oct 2026 02:11 PM (IST)

हरिद्वार में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) के माध्यम से दूसरा मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए कैबिनेट ने 10 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हरिद्वार में पहले से एक मेडिकल कॉलेज संचालित है। अब कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) के माध्यम से दूसरा मेडिकल कॉलेज संचालित करने की योजना है।

इसके लिए 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक के दौरान इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ईएसआई के माध्यम से मेडिकल कॉलेज संचालित होने से जिले में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार मिलने की उम्मीद है।

नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही मेडिकल शिक्षा के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।

कैबिनेट की मंजूरी को मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हरिद्वार में दूसरे मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ की तैयारियों पर कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हरि की पौड़ी पर किया गंगा पूजन