विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर 26,250 लाइटों से जगमगाएगी धर्मनगरी, गंगा घाटों से लेकर चौराहों तक बिछेगा रोशनी का जाल

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:45 AM (IST)

दीपावली पर धर्मनगरी हरिद्वार को आकर्षक रोशनी से सजाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर आयुक्त ने शहर की ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. नगर निगम ने दीपावली की प्रकाश व्यवस्था तेज की।

  2. नगर आयुक्त ने देर रात शहर का निरीक्षण किया।

  3. 26,250 स्ट्रीट लाइटों से शहर होगा रोशन।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने देर रात शहर की प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख चौराहों और तिराहों को डेकोरेटिव लाइटों से सजाने तथा मुख्य मार्गों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शिवमूर्ति से आर्य नगर चौक तक पूरे डिवाइडर पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही है।

प्रमुख गंगा घाटों पर भी स्ट्रीट लाइटिंग बेहतर बनाने का काम जारी है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। समग्र प्रकाश व्यवस्था के लिए 26,250 स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटों के माध्यम से शहर को रोशन करने का लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को काम तय समयसीमा में समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- रुड़की से दिल्ली बस सेवा: यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ेंगे फेरे, आय में गिरावट के बावजूद नई योजना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।