विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों के नमूने फेल

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:19 PM (IST)

दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच तेज कर दी है। ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। उपायुक्त लैब बीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और योगेंद्र पांडेय की टीम ने सुल्तानपुर और लक्सर की मिठाई निर्माण इकाइयों और दुकानों का निरीक्षण किया। मौके पर जांच के लिए मिठाइयों के सात नमूने लिए गए।

लक्सर के आजाद स्वीट्स और खाटू श्याम स्वीट्स के निर्माण कक्षों में गंदगी तथा खुली मिठाइयों पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि नहीं लिखे होने पर नोटिस जारी किए गए। लक्ष्मी स्वीट्स को भी आवश्यक तिथियां अंकित नहीं होने पर नोटिस दिया गया।

सुल्तानपुर की इकाई को डिब्बों और ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि, निर्माता का नाम पता और फूड लाइसेंस नंबर लिखने के बाद ही सप्लाई और बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

मोबाइल प्रयोगशाला ने मिठाइयों, मसालों, तेल, दूध और दुग्ध उत्पादों समेत 78 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की। इनमें 13 के नमूने मानकों के अनुरूप नहीं मिले और संबंधित खाद्य पदार्थ हटवाए गए। खाटू श्याम स्वीट्स से करीब 05 किलोग्राम खराब मिठाई भी हटवायी गयी।

मिठाइयों पर निर्माण और यूज बाइ डेट नहीं होने पर नोटिस

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा की टीम ने नगर निगम क्षेत्र में निरीक्षण किया। कनखल के खन्ना स्वीट हाउस से चांदी के वर्क का नमूना लिया गया। मिठाइयों पर निर्माण और यूज बाइ डेट नहीं होने पर तीन दिन में जवाब देने का नोटिस दिया गया।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चालानी कार्रवाई होगी। शर्मा दुग्ध भंडार से खोया और बृजवासी स्वीट्स से छेना का नमूना लिया गया। विभाग की टीमों ने कुल 10 विधिक नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 23 साल बाद महादेव मंदिर में हुआ पिता-पुत्र का चमत्कारिक मिलन, आंखों से छलके आंसू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।