विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्द्धकुंभ निर्माण में लापरवाही: हरिद्वार में घटिया काम से जनता परेशान, मेलाधिकारी से जांच की मांग

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:36 PM (GMT+05:30)

हरिद्वार में अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारियों के नाम पर हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। सामाजिक ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्द्धकुंभ-2027 की तैयारियों के नाम पर शहर में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों से स्थानीय जनता को राहत मिलने के बजाय मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कहीं सड़कें खुदी पड़ी हैं तो कहीं निर्माण अधूरे हैं।

पैदल चलने वालों के लिए बनाए जा रहे फुटपाथ भी सवालों के घेरे में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पं. कपिल शर्मा जौनसारी ने निर्माण कार्यों में कथित लापरवाही और बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर मेला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

सामाजिक कार्यकर्ता पं. कपिल शर्मा जौनसारी ने आरोप लगाया कि पैदल फुटपाथ मार्ग पर सीमेंट और ईंटें बिछाने के बाद निर्माण सामग्री की उचित तराई तक नहीं की जा रही है। रेत-बजरी को पानी न मिलने से निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार की जा रही सुविधाएं श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए टिकाऊ साबित होंगी। शहर की टूटी-फूटी सड़कों से व्यापारी, राहगीर और वाहन चालक रोजाना जूझ रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता पं. कपिल शर्मा जौनसारी ने तंज कसते हुए कहा कि इंटरनेट मीडिया पर मेलाधिकारी और अधिकारी निरीक्षण करते हुए सक्रिय नजर आते हैं, लेकिन धरातल पर काम की स्थिति और सरकारी फाइलों में दिखाई जा रही प्रगति के बीच अंतर नजर आ रहा है।

निरीक्षण और दावों से जनता को संतुष्ट करने के बजाय काम की वास्तविक गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सवाल उठाया कि अर्द्धकुंभ के नाम पर बड़े-बड़े दावे और बजट खर्च करने की बातें तो हो रही हैं, लेकिन स्थानीय जनता को आखिर मिला क्या।

विकास का मतलब केवल बजट खर्च करना नहीं, बल्कि बेहतर सड़कें, सुरक्षित फुटपाथ और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना भी है।
उन्होंने मेलाधिकारी सोनिका सिंह और संबंधित विभागों से निर्माण कार्यों की तत्काल गुणवत्ता जांच कराने, लापरवाह ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं की अनदेखी जारी रही तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार कार हादसा: 6 दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी, 2 सगे भाइयों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; गांव में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद हरिद्वार की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई और पीएम-10 में भारी उछाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।