विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की हत्याकांड: 20 हजार के लालच में मिस्टर उत्तराखंड ने की दोस्त की हत्या, गिरफ्तारी के बाद हुए बड़े खुलासे

Published: Sun, 22 Feb 2026 03:03 PM (GMT+05:30)

मंगलौर नहर पटरी पर प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने मिस्टर उत्तराखंड 2019 विनायक त्यागी को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

17 फरवरी को मंगलौर नहर पटरी पर मिला था युवक का शव. Concept

17 फरवरी को मंगलौर नहर पटरी पर मिला था युवक का शव. Concept

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। छह दिन पूर्व मंगलौर नहर पटरी पर हुई मंगलौर के घोसीपुरा के ग्रामीण प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बीस हजार रुपये के लालच में आरोपित ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित 2019 में मिस्टर उत्तराखंड का खिताब भी अपने नाम कर चुका हैं, लेकिन नशे ने उसको बर्बाद कर दिया।

सिविल लाइंस कोतवाली में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 17 फरवरी को कांवड़ पटरी पर एक ग्रामीण का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त प्रदीप निवासी घोसीपुरा के रूप में हुई। उसकी गला दबाकर हत्या की गई। साथ ही सिर पर चोट के निशान भी थे।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपित की पहचान कर ली, जोकि घटना के दिन मृतक की बाइक पर बैठा हुआ था। पुलिस ने उसको देवबन्द तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम विनायक त्यागी निवासी ग्राम बरला, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर उप्र बताया। आरोपित ने बताया कि वह वर्तमान में ज्वालापुर में रह रहा है।

17 फरवरी की रात को वह घर जाने के लिए निकला था। रुड़की शराब की दुकान के बाहर वह बस का इंतजार कर रहा था। तभी यहां पर प्रदीप भी आ गया। यह भी शराब लेने आया था, लेकिन शराब की दुकान बंद थी। जिस पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों मोटरसाइकिल से रामपुर चुंगी पर शराब की दुकान पर शराब लेने पहुंचे।

इसके बाद कांवड़ पटरी से होते हुए दोनों पीर के पास बाग में बैठकर शराब पीने लगे। इसी बीच बातचीत में विनायक को इस बात की जानकारी मिल गई कि प्रदीप के पास 20 हजार रुपये है। जिस पर उसने प्रदीप का गला दबा दिया। इसके बाद पत्थर से उसका सिर पर वार कर हत्या कर दी और रुपये लेकर मौके से भाग निकला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विनायक नशे का आदी है जबकि वह पढ़ने में होशियार था। दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस देहरादून से उसने स्नातक किया है। 2019 में वह मिस्टर उत्तराखंड भी रहा हैं, लेकिन नशे ने उसको बर्बाद कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के अनावरण में लगी मंगलौर कोतवाली पुलिस की टीम एवं सीआइयू टीम को पांच हजार का इनाम आइजी रेंज की ओर से दिया गया है।

रात दिन सीसीटीवी कैमरों को खंगालती रही पुलिस

रुड़की: पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था। रोडवेज बस अड्डे से लेकर रुड़की शहर के करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों की छानबीन करने के बाद ही दीपक और विनायक की एक वीडियो फुटेज मिली। इसके बाद पुलिस की टीम विभिन्न माध्यम से आरोपित की तलाश में जुटी, तब कहीं जाकर सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें- रुड़की प्रदीप हत्याकांड का खुलासा: मिस्टर उत्तराखंड विनायक त्यागी गिरफ्तार, लूट के लिए की हत्या

यह भी पढ़ें- दुबई से भारतीय खातों में आए सवा दो करोड़ रुपये, रुड़की में 11 लोगों पर FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।