विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार, बोले- कांग्रेस एकजुट, चुनाव में मिलेगी ऐतिहासिक जीत

By Rena Edited By: Sunil Negi
Published: Sun, 05 Apr 2026 07:21 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कांग्रेस में मतभेद की झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

रुड़की पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद। साभार-सुधि पाठक

रुड़की पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद। साभार-सुधि पाठक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। कांग्रेस में जारी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अब भाजपा को निशाने पर लिया है।

भाजपा पर भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मतभेद की झूठी खबरों का प्रसारित किया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना चाहती है। कांग्रेस को एकजुट बताकर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी आगे भी एकजुट रहेगी और भाजपा अपने मकसद में कामयाब नहीं होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार देर शाम पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के रामपुर स्थित आवास पर पहुंचे थे।

यहां कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से विजयी होकर सरकार बनाएगी।

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के भीष्म पितामह हैं। उनकी सेवाओं को प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व भी मानता है।

युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि हरीश रावत के मार्गदर्शन में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

हरीश रावत वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर जावेद इकबाल और मोहम्मद उस्मान के आवास पर भी पहुंचे।

इस अवसर पर मेलाराम प्रजापति, राव आफाक अली, सुभाष सैनी, सेठपाल परमार, श्रवण गोस्वामी, नसीर प्रवेज, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अर्जित अवकाश पर भी सक्रिय हरीश रावत, नेताओं के कमेट पर दिया करारा जवाब

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी: हरीश रावत के अवकाश से बढ़ा कलह, तो क्या ये नाम है वजह?

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पूर्व सीएम हरीश रावत की सक्रियता बढ़ी, कांग्रेस में गुटबाजी के बीच हलचल तेज