विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roorkee News: रुड़की में ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात लगी भयंकर आग, एक व्यक्ति की हुई मौत

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Thu, 03 Nov 2022 10:05 AM (IST)

Roorkee News रुड़की में ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में भयंकर आग लग गई। इस अग्निकांड में एक व्‍यक्ति की मौत ...और पढ़ें

रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में एक ड्राइंग स्टूमेंट के कारखाने में देर रात अचानक आग लग गई।
रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में एक ड्राइंग स्टूमेंट के कारखाने में देर रात अचानक आग लग गई।

जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में एक ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं,आग लगने से कारखाने के पास में बने मकान में भी दरारें आई हैं।

देर रात लगी कारखाने में  आग

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। बुधवार रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

बुलाने पड़े कई अग्निशमन वाहन

सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को कई अग्निशमन वाहन बुलाने पड़े।

पांच किलो का सिलिंडर भी फटा

इस दौरान कारखाने में रखा एक 5 किलो का सिलिंडर भी फट गया। दमकल कर्मियों को अंदर जाने का रास्ता नहीं मिला तो जेसीबी बुलाकर कारखाने की दीवार तोड़ी गई। इसके बाद टीम ने करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एक व्‍यक्ति की हुई मौत

कारखाने में एक 65 वर्षीय अयूब नामक व्यक्ति सो रहा था, जिसकी इस हादसे में मौत हो गई। मृतक कारखाना मालिक सरफराज का चाचा बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। अभी कारखाने में कितना नुकसान हुआ है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

यह भी पढ़ें:- Dehradun News : शार्ट सर्किट से सुविधा सुपर स्टोर में लगी आग, मौजूद थे 20 से 25 कर्मचारी; बाहर भागकर बचाई जान

सात घंटे लगे आग बुझाने में

अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर तुरंत दमकल विभाग की टीम पहुंची। आग बुझाने के लिए मंगलौर, भगवानपुर और रुड़की से अग्निशमन वाहन बुलाए गए। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि कारखाने के अंदर एक व्यक्ति सोया हुआ था, जो आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Diwali 2022 : आतिशबाजी से उत्‍तराखंड में कई जगह लगी भीषण आग, देहरादून में धूं-धं कर जलने लगी दुकान