यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2022 : आतिशबाजी से उत्तराखंड में कई जगह लगी भीषण आग, देहरादून में धूं-धं कर जलने लगी दुकान
Diwali 2022 देहरादून हरिद्वार और रुड़की सहित राज्यभर से आतिशबाजी से आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सोमवार रात दीपावली ...और पढ़ें

टीम जागरण, देहरादून : Diwali 2022 : दीपावली की रात कहीं हर्ष और उल्लास देखने को मिला तो कहीं भीषण आग से लाखों का नुकसान हो गया। देहरादून, हरिद्वार और रुड़की सहित राज्यभर से आतिशबाजी से आग लगने की घटनाएं सामने आईं।
देहरादून के डोईवाला भानियावाला में एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। वहीं पुलिस व अग्निशमन ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हरिद्वार में पांच जगह आग, रात भर दौड़ती रही दमकल टीमें
दीपावली की रात आतिशबाजी से आग लगने की पांच घटनाएं सामने आई हैं। मायापुर फायर स्टेशन की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है, लेकिन कहीं भी जनहानि नहीं हुई।

कहीं भी कोई जनहानि नहीं हुई
सोमवार रात दीपावली की आतिशबाजी से घरों में आग लगने की कनखल, हरिद्वार, ज्वालापुर, भेल और रानीपुर क्षेत्र में पांच अलग-अलग घटनाएं हुईं।
कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर दमकल टीम रात भर आग बुझाने के लिए दौड़ती रही। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि सभी जगहों पर आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। कहीं भी कोई जनहानि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : Diwali 2022 : केदारनाथ सहित चारधाम में धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, दीयों की रोशनी में जगमगाए मंदिर, तस्वीरें

रूई के गोदाम में आतिशबाजी के चलते लग गई आग
रुड़कीमें शहर से लेकर देहात तक अलग-अलग जगह पर दिवाली की आतिशबाजी के चलते आग लग गई। आग लगने की घटना पर दमकल विभाग की टीम रात भर दौड़ती रही।
दिवाली की रात रामपुर चुंगी स्थित एक रूई के गोदाम में भी आतिशबाजी के चलते आग लग गई। भयंकर आग लगने पर आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आने की आशंका हो गई। जिसके चलते लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग की टीम को सूचना दी।

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं दिल्ली रोड पर मात्र छाया अस्पताल के पीछे भी गन्ने के खेत में आतिशबाजी के चलते आग लग गई।
विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। वहीं हरिद्वार रोड पर भी हीरो शोरूम के पीछे झाड़ियों में आतिशबाजी के चलते आग लगी। इसके अलावा बीटी गंज और अन्य जगह पर भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं।
