विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक बार फिर चर्चाओं में आए खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन, हरिद्वार में शादी समारोह में डांसर पर उड़ाए नोट

Published: Sat, 21 Feb 2026 06:35 PM (IST)

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हरिद्वार ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वह एक शादी समारोह में डांस पर नोट उड़ा रहे है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बीते रोज दिल्ली रोड स्थित एक शादी समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत डांसर बुलाई गई थी। शादी समारोह के दौरान कई गीतों पर प्रस्तुति दी गई, जिसे समारोह में मौजूद अतिथि देख रहे थे। इसी दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने डांसर पर नोट उड़ाए।

इस घटना का वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने चार के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा, यह है मामला

यह भी पढ़ें- खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने रुड़की में लगाई दंड बैठक, करते दिखे पुश-अप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।