विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के सजनपुर में हाथी ने खेत में किसान पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, गांव में दहशत का माहौल

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 07:16 PM (IST)

हरिद्वार के सजनपुर गांव में गुरुवार शाम एक हाथी ने खेत में घास काट रहे किसान पर हमला कर दिया। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जिले के श्यामपुर रेंज के सजनपुर गांव में गुरुवार शाम हाथी ने एक किासन पर हमला कर दिया। हमले के समय किसान अपने खेत में घास काट रहा था। अचानक हाथी ने पीछे से आकर किसान पर हमला बोल दिया।

इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सतपाल उम्र 60 वर्ष बाहर पीली हाईवे के समीप खेत में घास काट रहा था तभी अचानक पीछे से आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

मौके पर हाथी के निशान देखे जा रहे हैं। गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया। वन विभाग की टीम घटना की जानकारी जुटाने के साथ हाथी की क्षेत्र में निगरानी कर रही है। 

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक 12 अक्टूबर को, गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र