विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार: बिल्वकेश्वर में हाथी की मौत, राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 01:17 PM (IST)

हरिद्वार के बिल्वकेश्वर क्षेत्र में एक हाथी मृत पाया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंचकर मौत के कारणों की जांच कर रही है।

HighLights

  1. बिल्वकेश्वर क्षेत्र में एक हाथी मृत मिला

  2. राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची

  3. हाथी की मौत के कारणों की जांच जारी है

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। बिल्वकेश्वर कॉलोनी के पास राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में बुधवार सुबह 12 से 15 वर्ष की हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। गश्त के दौरान वनकर्मियों को पहाड़ी के नीचे शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची टीम ने मौके पर ही पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को जंगल में दफना दिया गया।

राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज की रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण हथिनी की मौत होने की आशंका है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के कालाढूंगी में घूम रहा 40 साल का टस्कर हाथी, वन विभाग के छूटे पसीने... लोगों में दहशत

यह भी पढ़ें- नैनीताल के रतनपुर गांव में हाथी का आतंक, वन विभाग ने घंटों बाद खदेड़ा