विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, भाइयों पर हमला

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 27 Jul 2021 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 08:58 PM (IST)

सिविल लाइंस में संपत्ति विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल ...और पढ़ें

सिविल लाइंस में संपत्ति विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
सिविल लाइंस में संपत्ति विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

जागरण संवाददाता, रुड़की: सिविल लाइंस में संपत्ति विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। सिविल लाइंस निवासी विपिन अरोड़ा का कुछ व्यक्तियों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। बताया गया कि दूसरा पक्ष भूमि पर निर्माण कार्य कर रहा है। इस निर्माण कार्य का विपिन अरोड़ा की तरफ से विरोध किया जा रहा है। इसे लेकर विपिन अरोड़ा ने सोमवार को प्रशासन और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी।

पुलिस ने भी निर्माण रुकवाने की बात कही थी, लेकिन मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने विपिन और उसके भाई नितिन अरोड़ा पर हमला कर दिया। सिर में धारदार चीज लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

एटीएम उखाडऩे वाले गिरोह का फरार सदस्य हरियाणा से गिरफ्तार

 रुड़की : पुलिस ने एटीएम उखाडऩे वाले गिरोह के फरार आरोपित को हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरोह के पांच आरोपित पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम चौक के पास स्थित एसबीआइ का एटीएम 16 जनवरी की सुबह बदमाशों ने गैस कटर से काटकर उखाडऩे का प्रयास किया था। इसी दौरान पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायङ्क्षरग की थी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। जबकि पांच अन्य फरार हो गये थे। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपितों को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक आरोपित जाहिद निवासी शिकारपुर थाना तावडू, जिला नूह हरियाणा फरार चल रहा था। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सोमवार को पता चला कि आरोपित पलवल में देखा गया है। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस की एक टीम आरोपित की गिरफ्तारी को रवाना हुई। पुलिस टीम ने फरार आरोपित जाहिद को ओल्ड जीटी रोड, इंटेक्स स्मार्ट वल्र्ड पलवल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को रुड़की ले आई। प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के सभी बदमाश पकड़े जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: यात्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का वीडियो हुआ था वायरल, आरोपित आटो चालक गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।