विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार: यात्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का वीडियो हुआ था वायरल, आरोपित आटो चालक गिरफ्तार

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 25 Jul 2021 01:20 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:04 PM (GMT+05:30)

हरिद्वार में शनिवार को एक यात्री की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसका संज्ञान लेते ...और पढ़ें

यात्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले आरोपितों को किया गिरफ्तार।
यात्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले आरोपितों को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैरियर पर यात्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाले आटो चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने रात में ही वायरल वीडियो से आरोपितों की पहचान कराई और उन्हें पकड़ लिया। हालांकि यात्री का कुछ पता नहीं चल पाया। शिकायत न मिलने के कारण शांतिभंग में उनका चालान कर दिया।

शहर में शनिवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैरियर के पास एक यात्री को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने हमलावरों की शिनाख्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए। हरकी पैड़ी चौक प्रभारी अरङ्क्षवद रतूड़ी ने आसपास के निवासियों को वीडियो दिखाकर पहचान कराई तो सभी आरोपित आटो चालक निकले। पता चला कि यात्री अद्र्ध विक्षिप्त था, एक आटो ड्राइवर को उसने कुछ गलत बोल दिया। जिस पर सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आरोपित अंकित गुप्ता निवासी नई बस्ती रामगढ़ खडख़ड़ी, कन्हैया निवासी रामरतन वाली हवेली भीमगोड़ा, सुमित निवासी भीमगोड़ा कुंड, विजय गुप्ता निवासी हरिपुर कलां रायवाला देहरादून, राज ङ्क्षसह निवासी राजीव नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। नगर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि पीडि़त यात्री का कुछ पता नहीं चल पाया और न उसकी तरफ से कोई शिकायत मिली है। इसलिए आरोपितों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

सिपाही ने कार को साइड मारी, हंगामा

हरिद्वार: 40वीं वाहिनी पीएसी के एक सिपाही ने ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती के पास दो कार को साइड मार दी। इससे नाराज स्थानीय निवासियों ने पुलिसकर्मी को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप भी लगाया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।

पीएसी का एक सिपाही रविवार को ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती से सुभाषनगर की ओर जा रहा था। सिपाही की कार से दो कारों को साइड लग गई, जिस पर कार मालिकों व स्थानीय निवासियों ने सिपाही को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। सिपाही से विवाद की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआइ प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शराब पीने के आरोप पर पुलिस ने मेडिकल कराने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की बात नहीं आई।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में फैक्ट्री कर्मचारी ने पत्नी की गर्दन पर वार कर हत्या की 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।