Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कूड़े को लेकर महापौर से धक्का-मुक्की, मारपीट की भी कोशिश

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 16 Jun 2019 08:27 PM (IST)

    कर्मचारियों की हड़ताल से जमा कूड़े को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षद आपस में भिड़ गए। इस दौरान महापौर अनीता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा के साथ भी धक्का-मुक्की हुई।

    कूड़े को लेकर महापौर से धक्का-मुक्की, मारपीट की भी कोशिश

    हरिद्वार, जेएनएन। केआरएल कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल से जमा कूड़े को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षद आपस में भिड़ गए। हाथापाई के दौरान महापौर अनीता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। गनर ने महापौर को बमुश्किल बचाया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस दीवार बन गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हड़ताल के कारण जमा कूड़े की सफाई के लिए महापौर अनीता शर्मा कर्मचारियों की एक टीम लेकर शहर में निकली। ज्वालापुर आर्यनगर में कूड़ा उठवाने पर स्थानीय भाजपा पार्षद सपना शर्मा मौके पर पहुंच गई और इसका विरोध किया। सपना का कहना था कि हड़ताल के दौरान महापौर ने उनके वार्ड के सुध नहीं ली है तो अब हड़ताल खुलने पर कूड़ा उठवाने क्यों आई हैं। सपना शर्मा और महापौर के पति अशोक शर्मा के बीच नोकझोंक चल रही थी कि खन्नानगर से पार्षद मोनिका सैनी के पति सचिन बेनीवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा भी वहां आ गए।

    कांग्रेस पार्षद अनुज सिंह, सुहेल कुरैशी, पार्षद दीपिका बहादुर के पति रवि बहादुर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल से आमना-सामना होने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस बीच उत्तेजित कार्यकर्ता महापौर अनिता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा की तरफ लपके। हाथापाई होने पर महापौर को उनके गनर ने कवर करते हुए बचाकर किनारे किया, पर अशोक शर्मा के कॉलर तक एक पार्षद के पति का हाथ जा पहुंचा। 

    भाजपा और कांग्रेसियों के बीच मारपीट की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाल मनोज कुमार मेनवाल टीम के साथ पहुंचे। कोतवाल मनोज मेनवाल, एसएसआइ विकास भारद्वाज व रेल चौकी प्रभारी अरङ्क्षवद रतूड़ी कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए और जैसे-तैसे हंगामा शांत कराया। काफी देर तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। 

    दूसरे वार्ड के पार्षद के पति ने बिगाड़ा माहौल

    हंगामे के दौरान स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। उनका कहना था कि पूरा शहर कूड़े से सड़ रहा है। इसलिए जल्द से जल्द कूड़ा उठना चाहिए। उन्होंने कूड़ा उठान में बाधा बनने वालों को भी आड़े हाथों लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाजपा पार्षद सपना शर्मा केवल महापौर के सामने अपना विरोध दर्ज करा रही थीं। लेकिन दूसरे वार्ड से आए भाजपा पार्षद के पति और उसके साथियों ने विवाद को इस कदर बढ़ा दिया कि मारपीट की नौबत आ गई। इसमें स्थानीय लोग महापौर अनीता शर्मा के समर्थन में खड़े दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें: निर्मल अखाड़े में आधी रात को हुआ घमासान, दो संत घायल; पुलिस तैनात

    यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 12 घायल

    यह भी पढ़ें: कार और बाइक की भिड़ंत के बाद हंगामा, पुलिस से भी हाथापाई

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner