विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नया वीडियो: गणेश गोदियाल पर नरम, हरक सिंह रावत पर तीखे वार

Published: Thu, 26 Feb 2026 11:18 PM (IST)

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नया वीडियो प्रसारित हुआ है। इसमें वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश ...और पढ़ें

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन।

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को लेकर खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सुर नरम पड़े हैं। इस बार उनका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह गणेश गोदियाल को शरीफ इंसान बता रहे हैं।

हालांकि चैंपियन ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर तीखे हमले कर उनके चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं।

साथ ही, विधायक उमेश कुमार का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधा है। चैंपियन का नया वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

खानपुर के विधायक उमेश कुमार समेत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हरक सिंह रावत पर तीखे हमले करने वाले पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक और वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें वह खुद को चरित्रवान व्यक्ति बता रहे हैं।

वह खुद को चार भाषाओं का ज्ञान होने की बात कहते हुए कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने में जो दिल है, वह पहाड़ के लिए धड़कता है। कुछ लोग पहाड़ और मैदान की राजनीति करते हैं।

इस बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को लेकर उनके बयान नरम होते दिख रहे हैं। चैंपियन गणेश गोदियाल को अच्छा इंसान बता रहे हैं, जबकि हरक सिंह रावत के चरित्र को लेकर गंभीर बयानबाजी की है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग गणेश गोदियाल को बदनाम कर रहे है। इसके पीछे हरक सिंह रावत की चाल बताई।

चैंपियन ने कहा कि वह फेसबुक पर चेतावनी नहीं देते। अपने इज्जत के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। इज्जत के लिए ही उन्होंने उमेश कुमार के कार्यालय पर गोली चलाई थी।

उन्होंने कहा कि वह राजशाही परिवार से है। जरूरत पड़ने पर जमीन पर दो-दो हाथ करने के लिए भी तैयार है। इससे पहले विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा ने भी चैंपियन पर हमला करते हुए खुद को राजशाही परिवार से होना बताया था।

साथ ही, कहा था कि चैंपियन अपने राजशाही होने का ढिंढोरा पीटते फिर रहे हैं। बिना बुलाये वह लोगों के सुख दुख में जाने लगे हैं। उन्हें एक कार्यक्रम से विरोध के चलते भागना पड़ा था।

हालांकि सोनिया शर्मा का वीडियो सामने आने के बाद अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

यह भी पढ़ें- एक बार फिर चर्चाओं में आए खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन, हरिद्वार में शादी समारोह में डांसर पर उड़ाए नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।