विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roorkee: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्त्ताओं संग सुनी PM की 'मन की बात', कहा- प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है BJP

Published: Mon, 26 Feb 2024 05:07 PM (IST)

Mann Ki Baat भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य महेन्द्र भट्ट ने रविवार को ...और पढ़ें

Mann Ki Baat: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रुड़की में कार्यकर्त्ताओं संग सुनी PM मोदी की 'मन की बात'
Mann Ki Baat: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रुड़की में कार्यकर्त्ताओं संग सुनी PM मोदी की 'मन की बात'

रमन कुमार, रुड़की। PM Modi's Mann Ki Baat: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य महेन्द्र भट्ट ने रविवार को भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ रुड़की के शेखपुरी स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से संवाद स्थापित किया। लाभार्थियों से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। भाजपा सरकार ही देश की सनातन संस्कृति की रक्षा एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

पिछले माह पूरे विश्व में अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखा। एक माह से अधिक का समय हो गया है। करोड़ों लोग यहां पर पहुंचकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।

पीएम ने केमिकल युक्त खेती की ओर दिलाया जनता का ध्यान

जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आज जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता का ध्यान केमिकल युक्त खेती की ओर दिलाया है। उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त खेती को बंद करने ही धरती मां को पीड़ा से मुक्त किया जा सकता है।

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के कोने-कोने में महिलाएं प्राकृतिक खेती को अपनाकर उसे विस्तार दे रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों एवं आम आदमी के लिए बेहद उपयोगी है।

इस मौके पर रहे मौजूद

इस मौके पर महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू के संचालक में आयोजित कार्यक्रम में आदेश सैनी, अजीत सिंह, जिला सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पार्षद विवेक चौधरी, अरविंद कुमार, भरत कपूर, ध्रुव गुप्ता, अनिल शर्मा, अवनीश त्यागी, सतीश शर्मा, प्रदीप त्यागी,अनुज अत्रे, उमेश पटेल, कटार सिंह, सुंदरलाल प्रजापति,अनुराग त्यागी, उमेश पटेल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-

'अब तीन महीने नहीं होगी मन की बात', PM Modi ने नए वोटरों से बड़ी संख्या में मताधिकार के प्रयोग का किया आग्रह