Move to Jagran APP

दीपावली के बाद तय होंगे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी

भाजपा और कांग्रेस में महापौर पद के लिए दीपावली के बाद प्रत्याशियों का चयन होगा। दोनों ही पार्टियों में टिकट को लेकर मारामारी मची हुई है।

By Edited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 11:07 PM (IST)
दीपावली के बाद तय होंगे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी
दीपावली के बाद तय होंगे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी

रुड़की, जेएनएन। भाजपा और कांग्रेस में महापौर पद के लिए दीपावली के बाद प्रत्याशियों का चयन होगा। दोनों ही पार्टियों में टिकट को लेकर मारामारी मची हुई है। टिकट घोषित होते ही दोनों दलों में बगावत होना लाजिमी है। ऐसे में अब दोनों ही पार्टियों के बड़े पदाधिकारी सक्रिय हो चले हैं। पहले से ही सभी दावेदारों को संयम और निष्ठा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस में 13 लोगों ने दावेदारी पेश की है। सभी ने नामांकन पत्र तक खरीद लिए हैं। 

loksabha election banner

शुक्रवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेन्द्र पाल सिंह सभी दावेदारों के आवेदन पत्र लेकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंच गए हैं। पर्यवेक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी से रायशुमारी भी की है। इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को सभी के बारे में बता दिया है। उन्होंने बताया कि अभी प्रत्याशी के चयन में समय लगेगा। नामांकन से पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर में भी 15 लोगों ने दावेदारी पेश की है। इन लोगों ने भी नामांकन पत्र खरीद लिया है। टिकट के लिए दावेदार दिल्ली और देहरादून की दौड़ भी लगा रहे हैं।

शनिवार को शहर से अधिकांश दावेदार गायब मिले। माना जा रहा है कि भाजपा में भी टिकट की घोषणा नामांकन से पहले हो जाएगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में टिकट फाइनल होने के बाद बगावत होना लाजिमी है। ऐसे में दोनों ही दलों के पदाधिकारी दावेदारों से संपर्क साध रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है।  प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख को लेकर कांग्रेस और भाजपा में खींचतान Dehradun News

दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है। टिकट फाइनल होने के बाद सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। वहीं कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष कलीम खान का दावा है कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। चुनाव में सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए गठित हुई भाजपा की कमेटी Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.