विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए गठित हुई भाजपा की कमेटी Dehradun News

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2019 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 11:05 PM (IST)

पिथौरागढ़ सीट के उपचुनाव की तिथि घोषित होने के बाद अब भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए गठित हुई भाजपा की कमेटी Dehradun News
पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए गठित हुई भाजपा की कमेटी Dehradun News

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के कारण रिक्त हुई विधानसभा की पिथौरागढ़ सीट के उपचुनाव की तिथि घोषित होने के बाद अब भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव के संचालन के लिए पार्टी ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। 

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक इस सीट के उपचुनाव के लिए पंत परिवार के सदस्यों के साथ ही कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इच्छा जताई है। जल्द ही पैनल तय कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए जाएंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार शाम आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ सीट के उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

उन्होंने बताया कि चुनाव संचालन के गठित दो सदस्यीय समिति में राज्यमंत्री रेखा आर्य और प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी को शामिल किया गया है। उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का पैनल तय कर जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। प्रत्याशी कौन होगा, इसका फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को करना है। रुड़की नगर निगम के चुनाव से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वहां भी चुनाव संचालन को समिति गठित की गई है। इसमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, पार्टी नेता विनय रोहिला शामिल हैं। यह कमेटी ही इस नगर निगम चुनाव के संचालन की जिम्मेदारी निभाएगी। महापौर पद पर प्रत्याशी चयन के मद्देनजर पैनल बनाने को समिति जल्द ही रुड़की क्षेत्र का दौरा करेगी।

यह भी पढ़ें: महापौर के लिए कांग्रेस से अब तक 13 दावेदार, पार्षद के लिए 64 का आवेदन

दीपावली बाद घोषित होंगे प्रत्याशी 

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि जिला पंचायतों के अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख पदों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम का एलान दीपावली के बाद किया जाएगा। गौरतलब है कि अध्यक्ष पदों के लिए चार प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख को लेकर कांग्रेस और भाजपा में खींचतान Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।