अमित शाह की रैली से तय होगी उत्तराखंड में राजनीति की दिशा
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के बाद प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय होगी।
हरिद्वार [जेएनएन]: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 25 जून को हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउंड में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। रैली प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने का काम करेगी। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में तय होगा।
पढ़ें:- कैराना को लेकर भाजपा व आरएसएस कर रहे हैं झूठा प्रचारः राजेंद्र चौधरी
यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने आज एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। कहा रैली में आसपास के जिलों से भी हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। एक सवाल के जवाब में प्रदेश प्रभारी ने कहा भाजपा में कोई अन्तर्कलह नहीं है। बीजेपी लीडर नहीं कैडर बेस्ड पार्टी है।
पढ़ें:- उत्तराखंड में भाजपा की फिर पुराने नेतृत्व की ओर निगाहें!
प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा कौन होगा के सवाल पर कहा यह तय करना पार्टी का काम है। यह बैठकों में तय होता है प्रेसवार्ता में नहीं। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 25 जून को रैली से पहले केदारनाथ धाम जाएंगे। वहां से गोंविदघाट लौटने के बाद कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद बद्रीनाथ धाम भी जाएंगे।
वहां से लौटने के बाद हरिद्वार के ऋषिकुल ग्रांउड में रैली को संबोधित करेंगे। कहा इसके लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।
पढ़ें:- 17 जून को देहरादून पहुंचेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह