बालिका को बेचने वाले के नजदीक पहुंची पुलिस
हरिद्वार: दिल्ली की बालिका हरिद्वार में बेचने वाले व्यक्ति के संबंध में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 08:32 PM (IST)
हरिद्वार: दिल्ली की बालिका हरिद्वार में बेचने वाले व्यक्ति के संबंध में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है।
21 मई को एंट्री ह्यूमन ट्रैफि¨कग सेल व कनखल पुलिस ने राज विहार कालोनी में छापा मारकर 11 वर्षीय बालिका को बरामद किया था। मामले में उर्मिला पत्नी मनोज व उसके देवर संजय को गिरफ्तार कर लिया था। बालिका ने बताया था कि दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे बेचा था। यहां उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। एसएसपी कृष्णकुमार ने बताया कि मामले के तीसरे आरोपी की पहचान सुनील के रूप में हुई। जिसकी धरपकड़ को एक पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है। टीम को उसकी लोकेशन के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।