विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच साल की मासूम के साथ 15 वर्ष के किशोर ने की शर्मनाक हरकत, तबियत बिगड़ी; चिकित्सकों ने की घटना की पुष्टि

By Mehtab alam Edited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 07 Jan 2024 10:48 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव व गोंडा जिले के रहने वाले दो परिवार सिडकुल क्षेत्र में आस-पास रहते हैं। एक परिवार ...और पढ़ें

पांच साल की मासूम के साथ 15 वर्ष के किशोर ने की शर्मनाक हरकत, तबियत बिगड़ी
पांच साल की मासूम के साथ 15 वर्ष के किशोर ने की शर्मनाक हरकत, तबियत बिगड़ी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। मासूम की तबियत बिगड़ने पर वारदात का पता चला। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को शिकायत की। आरोपित और पीड़ित दोनों का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उन्नाव व गोंडा जिले के रहने वाले दो परिवार सिडकुल क्षेत्र में आस-पास रहते हैं। दोनों परिवारों के मुखिया सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार को एक परिवार की पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

चिकित्सकों ने बच्ची के साथ हुई घटना की पुष्टि की

आरोप है कि तभी गोंडा उप्र के रहने वाले दूसरे परिवार का 15 साल का किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में मासूम अपने घर पहुंची। उसकी तबियत बिगड़ती देख उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बच्ची के साथ हुई घटना की पुष्टि की।

इसके बाद स्वजन आरोपित किशोर के घर पहुंचे और उसके स्वजन को खरी खोटी सुनाई। साथ ही पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किशोर फरार हो गया। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता के स्वजन की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोर को पकड़ लिया जाएगा। उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: 'जनता के साथ अन्याय करने वाले निकाल रहे न्याय पदयात्रा', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कांग्रेस पर कटाक्ष

Dehradun News: 12 वर्ष से फरार चल रहा हत्यारोपित जालंधर से गिरफ्तार, देहरादून में की थी ट्रांसपोर्टर की हत्या