लाठी डंडें और सरिये लेकर घर में घुसे 11 लोग, महिला के कपड़े फाड़े, की अश्लील हरकत
लक्सर में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और अश्लील हरकतें करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, लक्सर। घर में घुसकर महिला से मारपीट और अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोर्ट को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि 23 जुलाई की रात के समय वह अपने घर में मौजूद थी। इस दौरान रंजिश के चलते आरोपित राजेंद्र सिंह, मोहनलाल, बिजेंद्र, जुगेन्द्र, कपिल, शिवांश, देवांश, तुषार, राजू, शेखर, और हरपाल लाठी डंडें और सरिये लेकर उसके घर में घुस आए।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के चंदवारा में किशोरी से घर से खींचकर बैड टच, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल
कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ अश्लील हरकतें की
आरोपितों ने उसके और उसके स्वजन के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ अश्लील हरकतें की।
आसपास के लोगों ने आकर उन्हें किसी तरह उन्हे बचाया। मामले में पुलिस को शिकायत करने पर कोई सुनवाई नही होने पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में वकील से थाने में मारपीट, भड़के अधिवक्ताओं ने घेरा थाना; हंगामे के बाद जहांगीराबाद TI सस्पेंड
कोतवाल प्रवीण सिंह कोशयारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
