विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के चंदवारा में किशोरी से घर से खींचकर बैड टच, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल

By Sanjiv KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 23 Sep 2026 10:07 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के चंदवारा इलाके में एक किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित ...और पढ़ें

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

HighLights

  1. चंदवारा में किशोरी से छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई।

  2. पुलिस ने आरोपी ललित कुमार को मौके से तुरंत गिरफ्तार किया।

  3. पीड़िता की मां ने आरोपी पर तीन महीने से उत्पीड़न का आरोप लगाया।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित चंदवारा इलाके में बुधवार की शाम एक किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है।

किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में काफी गहमागहमी का माहौल बन गया।

त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

तीन महीने से कर रहा था परेशान

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ललित कुमार कपड़े में आयरन करने का काम करता है। वह पिछले करीब तीन महीने से उनकी तीनों बेटियों को लगातार परेशान और उनके साथ छेड़खानी कर रहा था। आरोपी की हरकतों से बच्चियां काफी सहमी हुई थीं।

घर में खींचने का किया प्रयास

पीड़िता की मां के अनुसार बुधवार शाम जब बच्चियां घर के बाहर मौजूद थीं तभी आरोपी ने एक किशोरी को जबरन पकड़ लिया। वह बच्ची को खींचकर अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दो बच्चियां किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहीं।

विरोध करने पर की मारपीट

पकड़ी गई बच्ची ने जब आरोपी की इस नापाक हरकत का पुरजोर विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने बच्ची को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में सख्त कानूनी कदम उठा रही है।