यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बोले, युवाओं ने बनाया उत्तराखंड; सरकार कर रही छलावा
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवासन का कहना है कि उत्तराखंड राज्य बनाने वाले यहां के युवाओं को त्रिवेंद्र सरकार ने केवल छलने का काम किया है।

देहरादून, जेएनएन। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवासन ने रविवार को पहली बार दून आगमन पर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर आड़े हाथ लेते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा करने वाली मोदी सरकार अब पकौड़े तलने को रोजगार बता रही है। उत्तराखंड राज्य बनाने वाले यहां के युवाओं को त्रिवेंद्र सरकार ने केवल छलने का काम किया है। यह आरोप उन्होंने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लगाए।