यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चीता पुलिस के सिपाही ने युवकों को टोका तो फाड़ डाली वर्दी
सड़क किनारे खड़ी कार हटाने को कहना चीता पुलिस टीम के सिपाही को भारी पड़ा। करीब पांच युवकों ने उसे ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: राजपुर रोड पर सड़क किनारे खड़ी कार हटाने को कहना चीता पुलिस टीम के सिपाही को भारी पड़ा। करीब पांच युवकों ने उसे पीट दिया। साथ ही वर्दी भी फाड़ डाली और मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चीता टीम के सिपाही विनोद कुमार और अजीत कुमार रविवार शाम गश्त पर थे। दिलाराम चौक के निकट सड़क किनारे एक कार खड़ी देखकर दोनों सिपाही रुके और वहां मौजूद युवकों से कार हटाने को कहा।
यह भी पढ़ें: दरोगा को भारी पड़ी आशिकी, पत्नी ने सरेआम सिखाया ऐसा सबक
इस पर पांचों युवक सिपाहियों से उलझ गए और कार हटाने से इन्कार करने लगे। विनोद कुमार ने क्रेन बुलाने के लिए यातायात कार्यालय को फोन मिलाया तो उनमें से एक युवक ने सिपाही का फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली।
यह भी पढ़ें: दोस्त ने कर दी युवती की आपत्तिनजक फोटो वायरल, भेज रहा रिश्तेदारों को
इंस्पेक्टर डालनवाला यशपाल बिष्ट ने बताया कि पुलिस से मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान कंवरजीत सिंह पुत्र तपेश्वर सिंह निवासी रेसकोर्स, आकाश जैन पुत्र राजकुमार जैन निवासी ओंकार रोड चुक्खूवाला, अमित गोयल पुत्र स्व. सुरेश चंद निवासी आदर्श बिहार पटेलनगर, धीरज गर्ग पुत्र स्व. बारुमल निवासी भंडारी बाग पटेलनगर और भगवती सिंह पुत्र भरपूर सिंह निवासी दिलाराम बाजार के रूप में हुई है।
