नशे में धुत विदेशी महिला ने काटा हंगामा, फाड़े कपड़े
मुनिकीरेती क्षेत्र में नशे में धुत एक विदेशी महिला ने जमकर हंगामा काटा। इस महिला ने अपने कपड़े तक फाड़ डाले। किसी तरह उसे काबू कर चिकित्सालय भेजा गया। ...और पढ़ें

ऋषिकेश, [जेएनएन]: मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक विदेशी महिला ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने महिला को किसी तरह काबू में कर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक एक विदेशी महिला मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र में नशे में इस कदर धुत हो गई कि उसने सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। जब आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपने कपड़े भी फाड़ दिए।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ रोकने पर मनचले ने महिला का सिर ईंट से फोड़ा
महिला की हरकत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला पुलिस के साथ भी उलझ गई।
यह भी पढ़ें: रोडवेज अड्डे में महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे मनचले, तभी...
किसी तरह पुलिस ने महिला को काबू कर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। विदेशी महिला ने यहां चिकित्सालय में भी चिकित्साकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की।
यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में महिला सुरक्षा को मैदान में उतरी निर्भया स्क्वाड
महिला को बेकाबू होता देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रवि कुमार सैनी ने बताया कि विदेशी महिला के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित दूतावास को भी इसकी सूचना दी गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।