विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने स्कूल के समय दोस्त रही युवती का किया पीछा, अपहरण कर दुष्कर्म करने की दी धमकी

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 11 Jul 2021 01:05 PM (IST)

युवक ने अपनी स्कूल के समय की मित्र का पीछा कर उसको अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। पटेलनगर ...और पढ़ें

युवक ने स्कूल के समय दोस्त रही युवती का किया पीछा, अपहरण कर दुष्कर्म करने की दी धमकी।
युवक ने स्कूल के समय दोस्त रही युवती का किया पीछा, अपहरण कर दुष्कर्म करने की दी धमकी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। युवक ने अपनी स्कूल के समय की मित्र का पीछा कर उसको अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि कारगी निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है कि राहुल नाम का युवक उसे स्कूल के समय से जानता है। उसकी अब सगाई हो गई।

उसने आरोप लगाया कि राहुल उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उसने युवती को धमकी दी है कि वह अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म कर लेगा। युवती ने बताया कि आरोपित उसकी अश्लील वीडियो भी वायरल करने की धमकी दे रहा है।

युवती ने उम्र कम बताई, मुकदमा

जीवनसाथी डाट काम पर एक युवती को अपनी उम्र कम बताना भारी पड़ गया। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने युवती सहित उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सर्वे आफ इंडिया में तैनात सोनू शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि निधि पांडे निवासी बिजनौर ने जीवनसाथी डाट काम पर आइडी बनाई थी, जिसमें उसने अपनी उम्र 28 वर्ष बताई, जबकि असल में उसकी उम्र 38 साल थी।

शादी से पहले सोनू शर्मा ने निधि से जन्म संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन उन्होंने नहीं दिखाए। शादी के बाद जब सोनू शर्मा ने निधि के दस्तावेज चेक किए तो पता चला कि उसकी उम्र 38 साल है। धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने निधि और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Dehradun Crime News: एक मुकदमे की सप्लीमेंट चार्जशीट गुम होने पर दो कांस्टेबल निलंबित