यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand: घर से उठा ले गया जावेद, भाई की दुकान में नाबालिग से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी
उत्तराखंड में एक विशेष समुदाय के युवक ने डरा धमकाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा ...और पढ़ें

HighLights
- पीड़ित को जबरन घर से मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया आरोपित
- दुकान में दबाव बनाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग से की मारपीट
- आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया
देहरादून, जागरण संवाददाता: नाबालिग लड़की के साथ विशेष समुदाय के युवक ने डराकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने पीड़ित की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपित ने फिर पीड़ित से संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता उसके साथ नहीं गई तो आरोपित ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी से जावेद ने दोस्ती करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- नशा तस्करी से जुड़े 51 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, नैनीताल में सबसे अधिक अपराधी
आरोपी ने बना ली अश्लील वीडियो
आगे बताया कि बेटी ने जब मना किया तो आरोपित ने 19 सितंबर को दोबारा बेटी को फोन किया। आरोपित ने बात न करने पर स्वजनों को जान से मारने की धमकी दी और किशोरी को रात 11 बजे घर से बाहर बुलाया। वह गेट से बाहर गई तो आरोपित ने उसे अपनी बाइक पर बैठाया और प्रेमनगर स्थित अपने भाई की दुकान में ले गया, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो बना ली।
जबरन ले जाने की कोशिश की
इसके बाद फिर आरोपित धमकी देने लगा। पीड़िता 22 सितंबर को रात आठ अपने सहेली के घर निरंजनपुर जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान रास्ता रोककर आरोपित ने जबरन उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता की मां ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
