विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में युवक की गोली मारकर हत्या, तिब्बती मार्केट के पास सनसनीखेज वारदात

Published: Wed, 11 Feb 2026 11:11 AM (IST)Updated: Wed, 11 Feb 2026 01:15 PM (IST)

देहरादून में बुधवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिब्बती मार्केट के पास बदमाशों ने युवक ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। बुधवार की सुबह राजधानी देहरादून में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिब्बती मार्केट के पास युवक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गया। गंभीर अवस्था में युवक को दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक अर्जुन शर्मा (40) जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक था। पिछले कई साल से उनके साथ कार्य करने वाले विजय ने आरोप लगाया कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल के साथ प्रॉपर्टी के लेकर 40 से 42 करोड़ रुपए का लेनदेन है।

पहले भी कई बार अर्जुन को धमकी दे चुका है। इस बारे में वसंत विहार थाने और एसएसपी को कई बार शिकायत दर्ज की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विनोद उनियाल ने एक साल पहले अर्जुन की मां से दो फ्लैट भी लिए थे। उनका घर वसंत विहार आईटीबीपी के पास है। घर में पत्नी के अलावा बेटा साढ़े चार साल और बेटी साढ़े तीन साल की है।

बुधवार की सुबह दो लोग स्कूटी पर आए और अर्जुन शर्मा पर फायर कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- आईटीबीपी के जवान ने मसूरी अकादमी में की आत्महत्या, पहले भी कर चुका था सुसाइड का प्रयास

यह भी पढ़ें- ...तो महानगरों के किडनैपर गैंग का दून की ओर रुख, स्कूल के बाहर सुरक्षा पर सवाल