विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईटीबीपी के जवान ने मसूरी अकादमी में की आत्महत्या, पहले भी कर चुका था सुसाइड का प्रयास

Published: Tue, 10 Feb 2026 08:41 PM (IST)

मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में पिथौरागढ़ से स्थानांतरित हुए कांस्टेबल चैतराम मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आईटीबीपी जवान चैतराम मीणा ने मसूरी में की आत्महत्या

  2. पिथौरागढ़ से दो माह पूर्व ही मसूरी स्थानांतरित हुए थे

  3. जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया था

संवाद सहयोगी, मसूरी। आइटीबीपी की पिथौरागढ़ यूनिट से मसूरी स्थित आइटीबीपी अकादमी में ट्रांसफर होकर आए एक जवान ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

कोतवाली मसूरी से मिली जानकारी के अनुसार, आइटीबीपी अकादमी में पिथौरागढ़ यूनिट 14 से ट्रांसफर होकर आए कांस्टेबल चैतराम मीणा (38 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक चैतराम मीणा पुत्र राम फल मीणा मूल रूप से ग्राम भौबता, जिला दौसा, राजस्थान के रहने वाले थे।

चैतराम मीणा ने कमरे की खिड़की के कुंडे से नाइलोन की रस्सी से फंदा लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की।

  • शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मसूरी भेजा है।

आइटीबीपी अधिकारियों ने बताया कि चैतराम मीणा लगभग दो माह पूर्व ही पिथौरागढ़ से मसूरी ट्रांसफर होकर आए थे। चैतराम मीणा ने जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें- देहरादून: युवक ने आत्महत्या से पहले लिखा 9 पेज का सुसाइड नोट, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र