विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इस कारण दिया वारदात को अंजाम

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 14 Nov 2018 09:39 AM (IST)

राजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी को शक था कि उसकी पत्नी के मृतक के साथ संबंध हैं। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इस कारण दिया वारदात को अंजाम
एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इस कारण दिया वारदात को अंजाम

देहरादून, [जेएनएन]: राजपुर थाना क्षेत्र की वीर गब्बर बस्ती में मंगलवार रात करीब दस बजे एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी को शक था कि उसकी पत्नी के मृतक के साथ संबंध हैं। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपित मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। 

राजपुर पुलिस के अनुसार, रात करीब दस बजे सूचना मिली कि वीर गब्बर बस्ती में मारपीट हो गई है। सूचना पर चीता पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा हुआ है। उसकी पहचान सचिन पुत्र बलवीर निवासी वीर गब्बर बस्ती, राजपुर के रूप में हुर्ई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र मूर्ति पुत्र कृष्ण मूर्ति निवासी वीर गब्बर सिंह बस्ती, राजपुर ने  उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है और मौके से फरार हो गया है। 

इसके बाद पुलिस ने घायल को मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि अभी तक की तफ्तीश में मृतक के आरोपित की पत्नी के साथ संबंध होने की बात सामने आ रही है। महिला भी अपने पति को छोड़कर मृतक के साथ ही रह रही थी। हालांकि अभी आरोपित फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही महिला से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी घटना के बाबत जानकारी ली जा रही है। बताया कि घटना के वक्त आरोपित शराब के नशे में था। 

यह भी पढ़ें: जिस प्रेमी के लिए युवती ने छोड़ा घर, उसी ने बड़ी बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

यह भी पढ़ें: महिला मजदूर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।