महंगाई के विरोध में युकां का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
रसोई गैस, पैट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष बिक्रम रावत की अगुआई में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
मसूरी, [जेएनएन]: रसोई गैस, पैट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष बिक्रम रावत की अगुआई में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ झूलाघर स्थित शहीद स्थल पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिक्रम रावत ने कहा कि कांग्रेस जल्दी ही भाजपा सरकार के झूठ का पर्दाफाश अभियान चलाकर आम जनता को जागरूक करेगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत पर हमला करते हुए कहा कि इन्वेस्टर मीट मात्र दिखावा है। इस मौके पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा युवाओं से बूथ स्तर पर कमेटियां बनाकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंदर सिंह नेगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल, अरूण चौधरी, संदीप साहनी, रजत अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद्र, गौरव गुप्ता आशीष रावत आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: गढ़वाल विवि के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन करेगी एबीवीपी
यह भी पढ़ें: दिल्ली गए तो क्या, उत्तराखंड में लोकसभा का चुनाव तो लड़ेंगे हरीश रावत
यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हिंदू अस्मिता का सवाल: मोहन भागवत