विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अचानक हावड़ा एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक, बिजली के तार पकड़ आत्महत्या की कोशिश; अस्पताल में भर्ती

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 10 Nov 2021 09:04 AM (IST)

हावड़ा एक्सप्रेस के इंजन की छत पर चढ़कर बिजली के तार (ओएचई) को पकड़कर एक युवक ने जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है। तार छूने के कारण युवक 30 प्रतिशत झुलस गया है।

अचानक हावड़ा एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक, बिजली के तार पकड़ आत्महत्या की कोशिश।
अचानक हावड़ा एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक, बिजली के तार पकड़ आत्महत्या की कोशिश।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मंगलवार रात हावड़ा से देहरादून आ रही हावड़ा एक्सप्रेस के इंजन की छत पर चढ़कर बिजली के तार (ओएचई) को पकड़कर एक युवक ने जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है। तार छूने के कारण युवक 30 प्रतिशत झुलस गया है।

रात करीब पौने नौ बजे हावड़ा से देहरादून आ रही हावड़ा एक्सप्रेस को हर्रावाला रेलवे स्टेशन क्रास करने के बाद मियांवाला के नजदीक किसी ने चेन खींच दी, जिसके बाद ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई। इस दौरान लोको पायलट को पटरी पर एक युवक लेटा नजर आया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया और युवक के पटरी पर लेटे होने की सूचना अधिकारियों को दी। ट्रेन को रुका देख युवक दौड़कर ट्रेन के इंजन की छत पर चढ़ गया और ओएचई को छू लिया। हाईटेंशन के करंट ने युवक को इंजन की छत पर पटक दिया।

आरपीएफ ने ओएचई सप्लाई रुकवाकर स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को इंजन से उताकर कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद ट्रेन को देहरादून रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। हर्रावाला चौकी इंचार्ज धनंजय सिंह ने बताया कि युवक करंट लगने से 30 फीसद झुलस गया है। अस्पताल में भर्ती युवक फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। युवक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस व रेलवे की टीम युवक की पहचान के लिए अस्पताल गई है।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एमए की छात्रा की मौत

हरिद्वार के लक्सर मार्ग पर बादशाहपुर में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एमए की एक छात्रा की मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर निवासी एमए की छात्रा मौसमी किसी काम से घर से निकली थी। लक्सर मार्ग पर बादशाहपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्रा गंभीर रूप घायल हो गई। जबकि चालक अपना वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा एमए की पढ़ाई कर रही थी। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dehradun City Crime: नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो किया वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।