विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी लहर में संक्रमित होने वालों में युवा अधिक, मगर ज्‍यादा उम्र वालों के लिए काल बन रहा कोरोना

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 22 Apr 2021 10:14 AM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित होने वालों में बेशक युवा ज्यादा हैं पर यह बीमारी ज्यादा उम्र वालों के ...और पढ़ें

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित होने वालों में युवा अधिक।
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित होने वालों में युवा अधिक।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित होने वालों में बेशक युवा ज्यादा हैं, पर यह बीमारी ज्यादा उम्र वालों के लिए काल बन रही है। पिछले एक माह की स्थिति देखें तो कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों में ज्यादातर 50 वर्ष या अधिक के लोग हैं। इसकी वजह उनका कमजोर इम्यून सिस्टम और पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित होना माना जा रहा है।

मसूरी में बनेगा कोविड केयर सेंटर : जोशी

मसूरी के कुलड़ी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को भाजपा मंडल कार्यकत्र्ताओं की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी ने मसूरी में 150 बेड के कोविड केयर सेंटर बनाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माता मंगला से एक हजार बेड की मांग की गई है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों से कोविड सेंटर के लिए स्थान चिह्नित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर या गुरुद्वारा साहिब गांधी चौक के सभागार इसके लिए उचित स्थान हो सकते हैं। कहा कि उपजिला चिकित्सालय, लंढौर में जल्द आइसीयू शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को अवगत कराया गया है। इस मौके पर मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काबीना मंत्री से भेंट की और अपनी समस्याएं रखीं।

उन्होंने एक अप्रैल से होटलों के पानी के बिल तथा सीवर चार्जेज को माफ करने, बिजली के बिल वास्तविक उपयोग के आधार पर बनाए जाने व फिक्सड चार्ज माफ करने के अलावा होटल कर्मचारियों के संस्थान द्वारा देय ईएसआई तथा पीएफ राशि को सरकार द्वारा भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, अभिलाष, विजय बिंदवाल आदि मौजूद रहे।

43,216 व्यक्तियों को लगा टीका

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण भी तेज गति से चल रहा है। बुधवार को प्रदेश में 591 केंद्रों पर 43 हजार, 216 व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी है। सबसे अधिक 41 हजार, 313 लोग 45 साल से अधिक उम्र के रहे। वहीं, 1003 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 900 स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लगाया गया है। अब तक दो लाख, 86 हजार, 83 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 14 लाख, 19 हजार, 113 को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

रेलवे अस्पताल में टीकाकरण कैंप

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के निर्देशन में देहरादून रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए गए। इसके अलावा रेलवे अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया।

यह भी पढ़ें-पहाड़ों में कोरोना से निपटने की तैयारी हवा-हवाई, इन जिलों में लाखों रुपये से बने ऑक्सीजन प्लांट नहीं हो सके शुरू

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।