Move to Jagran APP

देश का नक्शा तैयार करने में आप भी कर सकते हैं सर्वे ऑफ इंडिया की मदद

अब आप भी अपने शहर राज्य या देश का नक्शा तैयार करने में सर्वे ऑफ इंडिया की मदद कर सकते हैं। यह संभव होगा सहयोग नाम के मोबाइल एप से।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 10:29 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 08:47 PM (IST)
देश का नक्शा तैयार करने में आप भी कर सकते हैं सर्वे ऑफ इंडिया की मदद

देहरादून, जेएनएन। अब आप भी अपने शहर, राज्य या देश का नक्शा तैयार करने में सर्वे ऑफ इंडिया की मदद कर सकते हैं। यह संभव होगा 'सहयोग' नाम के मोबाइल एप से। इसे सर्वे ऑफ इंडिया ने ही तैयार किया है।

loksabha election banner

आइएनसीए की 39वीं कांग्रेस के दूसरे दिन कर्नल सुनील एस फतेहपुर ने इस एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एप सीधा सर्वे ऑफ इंडिया के अत्याधुनिक सिस्टम से जुड़ा है। अब तक यह एप केवल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों के लिए उपलब्ध था। लेकिन, हर दिन फील्ड में हो रहे बदलावों को जानने के लिए आम लोगों को भी इसके इस्तेमाल की सुविधा दे दी गई है।

ऐसे काम करेगा 'सहयोग'

प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद आपको इस एप पर सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आप किसी भी जगह का फोटो खींचकर एप पर अपलोड कर सकते हैं। सर्वे ऑफ इंडिया इस फोटो का विश्लेषण करेगा। अगर फोटो में कोई नया अपडेट होगा तो वह नक्शे में जुड़ जाएगा।

ड्रोन ने आसान किया सर्वे का काम

अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में 25 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। खास बात यह रही कि सभी में ड्रोन से सर्वे का काम आसान होने का जिक्र किया गया। मेजर जनरल सेनि. केके नैथानी ने कहा कि पहले नक्शों का नवीनीकरण होने में 10 से 20 साल लग जाते थे। ड्रोन से नक्शे बनाने में बड़ी मदद मिली है। देवांजना गुप्ता और एम. स्टैलिन ने कर्नाटक में ड्रोन की सहायता से बनाए जा रहे नक्शों की सटीकता के बारे में बताया।

आशुतोष तिवारी और एबी नारायणन ने कहा कि आधुनिक तकनीक से ही भू-स्खलन के नक्शे बनाना और नुकसान का सटीक आंकलन संभव हो सका है। सुकन्या घोष ने स्मार्ट सिटी बन रहे शहरों में ऊर्जा आवश्यकताओं का खाका प्रस्तुत किया। वन सर्वेक्षण विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. सुभाष आशुतोष ने वनों के क्षेत्रफल में हुए बदलाव की जानकारी दी। कहा कि भारत का लक्ष्य 33 फीसद वन क्षेत्र प्राप्त करना है, लेकिन वर्तमान में 24 फीसद ही वन क्षेत्र है। उन्होंने फायर सीजन में निगरानी के लिए एप की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें: समंदर किनारे बसे शहरों को खत्म कर देगी बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, पढ़ि‍ए पूरी खबर

आइएनसीए की नई कार्यकारिणी का भी हुआ गठन

भारतीय राष्ट्रीय कार्टोग्राफिक संघ, (आइएनसीए) में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन देर शाम संघ के नए सत्र के लिए चुनाव हुए। चुनाव के आधार पर एनएटीएमओ के डॉ. तापी बनर्जी को अध्यक्ष, एनएचओ के रेयर एडमिरल अधीर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एनआरएससी के डॉ. एस मुरली व डॉ. कृष्णा मोहन को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सर्वे ऑफ इंडिया के कर्नल सुनील फतेहपुर को महासचिव और एनआएससी के पी कृष्णा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

यह भी पढ़ें: सर्वे ऑफ इंडिया बनाएगा नए सिरे से उत्‍तराखंड का डिजिटल मैप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.