विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का अनूठा का उदाहरण दे गए योगी आदित्यनाथ: स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 22 Apr 2020 01:59 PM (GMT+05:30)

स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि यूपी के सीएम योगी ने अपने पूर्वआश्रम के पिता के निधन की इस घड़ी में कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का अनूठा का उदाहरण दे गए योगी आदित्यनाथ: स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज
कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का अनूठा का उदाहरण दे गए योगी आदित्यनाथ: स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज

ऋषिकेश, जेएनएन। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं। मंगलवार को परमार्थ निकेतन आश्रम में आनंद सिंह नेगी की आत्मशांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पूर्वआश्रम के पिता के निधन की इस घड़ी में कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस विकट परिस्थिति में उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए, वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा से विरत नहीं हुए। उनका यह तर्पण, अर्पण और समर्पण वंदनीय है। उन्होंने कहा कि योगी जी सचमुच योगी हैं, उन्होंने पूरे भारत को कर्तव्यनिष्ठता का संदेश दिया है।

भाजपाइयों ने घर पर मौन रख दी श्रद्धांजलि

भाजपा ऋषिकेश मंडल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने बताया लॉक डाउन के कारण सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया गया अपने अपने निवास पर रहकर दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करें। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने अपने घर पर रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मनोहरकांत ध्यानी, वरिष्ठ नेता देवेंद्र दत्त सकलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, इंद्र कुमार गोदवानी, संजय शास्त्री, एडवोकेट जेपी जोशी, दायित्वधारी कृष्ण कुमार सिंघल, संदीप गुप्ता, हिमांशु संगतानी, सुमित पंवार, सरोज डिमरी, स्नेह लता शर्मा, कविता शाह आदि शामिल थे। सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन नरेंद्रनगर की कार्यकारिणी ने सेवा निवृत्त वन क्षेत्रधिकारी आनन्द सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया। संगठन के मंत्री शूरवीर चौहान, अध्यक्ष भरत मणि कुड़ियाल, कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि आनन्द सिंह बिष्ट इस शाखा के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन से संगठन को बड़ी क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता पंचतत्व में विलीन

योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

डोईवाला में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया। भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर कहा कि उन्होंने अपने गांव के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार, भाजपा के राजकुमार पुंडीर, संपूर्ण सिंह रावत, पूर्व प्रधान राजकुमार, नरेंद्र नेगी, रविंद्र बेलवाल, रामेश्वर लोधी, प्रवीन कन्नौजिया, ईश्वर चंद अग्रवाल, मदीप बजाज, विजय बक्शी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: समाज को समर्पित रहा सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का जीवन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।