Move to Jagran APP

Paryushan Parv 2020: पर्युषण पर्व के आठवें दिन की उत्तम त्याग धर्म की उपासना

पर्युषण पर्व के आठवें दिन जैन समाज के अनुयायियों ने उत्तम त्याग धर्म की उपासना की। इस मौके पर श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्री जी का पूजन किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 09:17 AM (IST)
Paryushan Parv 2020: पर्युषण पर्व के आठवें दिन की उत्तम त्याग धर्म की उपासना
Paryushan Parv 2020: पर्युषण पर्व के आठवें दिन की उत्तम त्याग धर्म की उपासना

देहरादून, जेएनएन। Paryushan Parv 2020 पर्युषण पर्व के आठवें दिन जैन समाज के अनुयायियों ने उत्तम त्याग धर्म की उपासना की। इस मौके पर श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्री जी का पूजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं ने गो सेवा और रक्षा का संकल्प लिया।

loksabha election banner

रविवार को उपासना के लिए सुबह छह बजे से ही शहर के जैन मंदिरों में सीमित संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्री जी की शांति धारा एवं प्रथम कलश पूजन विपिन जैन, अक्षत जैन, दिलीप सिंह जैन ने किया। 

वहीं, सौरभ सागर सेवा समिति की ओर से एक गाड़ी चोकर दान किया गया। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन समिति के अध्यक्ष प्रवीन कुमार जैन ने कहा कि गो की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर आयोजित सामूहिक आरती में संजय जैन, अजरुन जैन, मोनू जैन, दीपक जैन, सचिन जैन आदि शामिल रहे। आरती के बाद प्रवीण कुमार जैन ने श्रद्धालुओं को उत्तम त्याग धर्म का महत्व बताया। कहा कि उत्तम त्याग का तात्पर्य परिग्रह रहित होना है। त्याग की अलग-अलग परिभाषा होती है। कहीं हम बड़ी वस्तु का त्याग अल्प समय के लिए करते हैं तो कहीं आजीवन। त्याग किसी व्यक्ति के लिए महान बनाता है। बुरी आदतों का पूरे जीवन के लिए त्याग करना चाहिए और अच्छी आदतों को आत्मसात करना चाहिए।

उत्तराखंड में भवन बनाएगी देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति उत्तराखंड में ब्राह्मण समाज के लिए भवन बनाएगी। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। साथ ही प्रदेश में अकेले रह रहे वृद्ध ब्राह्मणों का डाटा तैयार किया जाएगा।

रविवार को अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति के पटेलनगर स्थित कार्यालय में प्रदेश, जिला व महानगर के सदस्यों की बैठक हुई।

यह भी पढ़ें: Paryushan Parv 2020: पर्युषण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना, घरों में हुई पूजा

इस मौके पर समिति के सदस्य अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि देहरादून में अधिकतर समाजों के भवन हैं, लेकिन ब्राह्मण समाज ने कभी इस बारे में विचार ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि समिति सितंबर 2021 में देहरादून में एक भव्य रामकथा का आयोजन करेगी। इसके अलावा समिति युवा वर्ग के लिए जल्द ही कार्यशालाओं का आयोजन करेगी। बैठक में विजय जोशी, अनुराग गौड़, सुमित रंजन शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Paryushan Parva 2020: दिगंबर जैन समाज का पर्युषण पर्व शुरू, राज्यपाल मौर्य ने दीं शुभकामनाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.