विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में कब थमेगा रफ्तार की कहर, हादसा देख सहमे लोग; कई लोग घायल

Published: Fri, 20 Mar 2026 08:57 AM (IST)

देहरादून में देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने कई लोगों को रौंद दिया और फिर एक घर में ...और पढ़ें

कार को अपनी ओर आता देख कुछ लोग हो गए थे किनारे, कुछ लोग चपेट में आए. Jagran

कार को अपनी ओर आता देख कुछ लोग हो गए थे किनारे, कुछ लोग चपेट में आए. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में एक बार फिर रफ्तार का कहर बरपा है। वाहन चालक ने कई लोगों को रोंदने के बाद कार को एक घर में घुसा दिया। घर के अंदर दो वाहन व दरवाजे तक टूट गए। जिसने भी यह हादसा देखा वह सहम गया।

घटना के बाद पुलिस जब आरोपित को डालनवाला कोतवाली ले गई तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मामला संवदेनशील होने के चलते अतिरिक्त फोर्स तैनात करना पड़ा। पुलिस आरोपित के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।

राजधानी दून में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे लोगों के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। इस दौरान जिन्होंने तेज रफ्तार कार अपनी ओर आती देखी वह तो किसी तरह से साइड हो गए, जबकि बेफिक्र होकर सड़क किनारे चल रहे लोग हादसे से बच नहीं पाए और कार की चपेट में आ गए। मकान मालिक सुनील छाबड़ा ने बताया कि घटना के समय कोई परिवार का सदस्य आंगन में नहीं था।

अचानक वाहन घर के अंदर घुस गया, जिसके कारण वह सहम गए।सड़क के बाहर चीख पुकार मच गई। कुछ ही समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपित वाहन चालक गुनीत सिंह का कहना है कि उसका शूगर कम होने से उसे घबराट हो गई, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। उन्होंने कहा कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उसके शराब की भी जांच की जा रही है। आरोपित के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। इसके बाद वह दून अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना।

यह भी पढ़ें- देहरादून ब्लाइंड मर्डर: दूसरी संग रहने को पति ने की पहली पत्नी की हत्या, चार दिन तक छिपाया शव

यह भी पढ़ें- देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।