विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: देहरादून और बागेश्वर में आज भारी बारिश के आसार, पांचवें दिन भी नहीं खुला बदरीनाथ हाईवे

Published: Tue, 27 Aug 2024 07:27 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2024 03:03 PM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड के दून में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: देहरादून में भारी बारिश का यलो अलर्ट। फोटो जागरण
Uttarakhand Weather: देहरादून में भारी बारिश का यलो अलर्ट। फोटो जागरण

HighLights

  1. कहीं-कहीं तीव्र बौछारें और भारी बारिश के दौर जारी
  2. आज दो जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादलों के बीच धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं तीव्र बौछारें और भारी बारिश के दौर भी जारी हैं। दून में सुबह से धूप खिलने के बाद शाम को तीव्र बौछारें पड़ीं।

मौसम विज्ञान केंद्र के बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भी जल्द लागू हो सकती है यूनिफाइड पेंशन स्कीम! केंद्रीय कर्मचारियों जैसा मिलेगा फायदा

देहरादून में करीब आधा घंटा झमाझम बारिश

दून में सोमवार को सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे तपिश बढ़ गई, हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल मंडराने लगे। शाम करीब चार बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र वर्षा का दौर शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें- Bulldozer Punishment : हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का जिन्न फिर आया बाहर, दुकानदारों को 4 सितंबर तक का अल्टीमेटम

करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बादल फिर छंट गए। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादलों के साथ ही धूप खिले रहने का अनुमान है। हालांकि, कहीं-कहीं भारी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं।

बदरीनाथ हाईवे पांचवें दिन खुला

बदरीनाथ हाईवे पांचवें दिन खुला। मलबा आने के कारण यह मार्ग नंदप्रयाग के पास 23 अगस्त से बंद था। हालांकि यहां पर वैकल्पिक मार्ग नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियासैंण होते हुए वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही थी।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 34.9, 23.8
  • ऊधमसिंह नगर, 34.0, 26.6
  • मुक्तेश्वर, 24.0, 15.6
  • नई टिहरी, 26.8, 17.1