Move to Jagran APP

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने ये पूर्वानुमान लगाया है।

By Edited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 02:12 PM (IST)
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

loksabha election banner
v style="text-align: justify;">देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। हालांकि शुक्रवार को देहरादून में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 32.4 और मसूरी में 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जौलीग्रांट में पारा 33.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से तेज गरमी महसूस की गई। इसके अलावा नैनीताल में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 
शुक्रवार को दोपहर में चटख धूप पहाड़ से लेकर मैदान तक बेचैन कर रही है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। तापमान बढ़ने से उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री के पास हाईवे के किनारे बने हिमखंड भी पिघल रहे हैं। बदरीनाथ में भी हाईवे खोलने का कार्य जारी है। 
देहरादून में इससे पहले सर्वाधिक तापमान बीते गुरुवार को 31.4 डिग्री और मसूरी में 21.2 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। देहरादून में न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने से घरों में पंखे व एसी चलना शुरू हो गए है। अगले 48 घंटे में पांच से छह डिग्री चढ़ेगा पारा मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे में उत्तराखंड में पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में तीन से चार डिग्री जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की संभावना है। 
प्रमुख शहरों का तापमान शहर 
शहर        अधि,  न्यूनतम 
देहरादून     32.4,  16.1 
मसूरी        21.9,  13.9 
नई टिहरी   22.6,   12.0 
हरिद्वार     31.6,  14.0 
उत्तरकाशी   32.0,  11.9 
जोशीमठ     21.9,  10.8 
अल्मोड़ा     30.6,   10.4 
नैनीताल     23.3,   13.0 
पंतनगर     33.0,   15.7 
पिथौरागढ़    26.4,   11.0 
मुक्तेश्वर     24.5,   09.7 
चम्पावत     22.1,   09.2

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.