विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 02 Nov 2026 08:22 AM (IST)

उत्तराखंड के बागेश्वर में झमाझम बारिश हुई, जबकि पांच पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना है। मंगलवार ...और पढ़ें

बारिश।

बारिश।

HighLights

  1. बागेश्वर में हुई झमाझम बारिश, सुबह छाया कोहरा

  2. पांच पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना

  3. मंगलवार से पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 3400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

रविवार रात को हुई झमाझम बारिश

बागेश्वर के कपकोट, दुग नाकुरी क्षेत्र में रविवार रात को झमाझम बारिश हुई है, जिससे सुबह कोहरा छाया हुआ है। यहां का अधिकतम तापमान 18 तथा न्यूनतम14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बात अगर चंपावत की करें तो यहां सोमवार सुबह आंशिक बादल छाए हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वहीं पिथौरागढ़ में धूप खिली हुई है और आंशिक बादलों के बीच रानीखेत व आसपास धूप खिली है। 

आ

यह भी पढ़ें- UP Weather: अब धूप खिलेगी या फिर होगी बारिश! कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम? सामने आया ताजा अपडेट

ज का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में मध्यम कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई है। सोमवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने और पर्वतीय इलाकों में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।