UP Weather: अब धूप खिलेगी या फिर होगी बारिश! कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम? सामने आया ताजा अपडेट
UP Weather Today: अर्णब चक्रवात का असर खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम साफ हो गया है, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में धूप खिली।

UP Weather Today:
HighLights
अर्णब चक्रवात का असर खत्म, मौसम हुआ साफ
अगले सात दिनों तक धूप खिलने की संभावना
सुबह के समय कुछ हिस्सों में छाएगा हल्का कोहरा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: अर्णब चक्रवात की वजह से प्रदेशभर में हुए मौसम में बदलाव और हो रही बारिश से रविवार को रहात मिली।लखनऊ सहित आसपास के जिलों में रविवार को आसामन में छाए बादल छट गए और हल्की धूप खिली। इससे लोगों को राहत मिली।बाजारों में इसका असर दिखा। बारिश की वजह से खोई हुई रौनक धूप खिलने से वापस आ गई। हालांकि, आने वाले सात दिनों में कोहरे पड़ने की संभावना है।
सात दिनों तक साफ रहेगा मौसम, धूप खिलने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, चंदौली में हल्की बारिश हुई।
मुजफ्फरनगर रहा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला
आज मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले सात दिनों में पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। इससे सुबह के वक्त हल्की धुंध महसूस हो सकती है।
पूर्वी हिस्सों में दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। इससे यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।