Himachal Weather: हिमाचल में नवंबर में कैसा रहेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के कहां ज्यादा आसार?
हिमाचल प्रदेश में नवंबर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा और बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में नवंबर में कुछ जगह बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
HighLights
नवंबर में ऊंचाई पर सामान्य से अधिक वर्षा-बर्फबारी।
निचले-मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक।
अक्टूबर में हिमाचल में सामान्य से 15% अधिक वर्षा।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में नवंबर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी सामान्य से अधिक होने के आसार हैं, जबकि निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। लाहुल स्पीति के अधिकांश हिस्सों, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के उत्तरी क्षेत्रों तथा किन्नौर के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।
वहीं ऊना, कांगड़ा के कुछ दक्षिणी हिस्सों, सिरमौर के पश्चिमी क्षेत्रों और सोलन में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में वर्षा सामान्य रहने का अनुमान है।
यानी नवंबर में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में एक जैसा मौसम नहीं रहेगा। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।
आज कुछ जगह बूंदाबांदी की संभावना
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री का अंतर आया है। अधिकतर स्थानों पर वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में अब मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सोमवार को एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
पर्वतीय क्षेत्रों में माइनस में जाएगा तापमान
तापमान के लिहाज से भी नवंबर सामान्य से अलग रह सकता है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
अक्टूबर में हुई सामान्य से अधिक वर्षा
उधर अक्टूबर माह में प्रदेश में सामान्य वर्षा 25.1 मिलीमीटर की अपेक्षा 28.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जो 1901 से लेकर अब तक 43वीं सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अक्टूबर माह में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक वर्षा बताई है। अक्टूबर में छह, सात, नौ, 10, 14 और 16 तारीख को ओलावृष्टि भी हुई। अक्टूबर माह में सर्वाधिक वर्षा का रिकार्ड वर्ष 1955 में 413.5 मिलीमीटर दर्ज किया गया है।
कहां कितना तापमान
- स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 11.0 22.2
- सुन्दरनगर 11.6 27.7
- भुंतर 10.0 28.3
- कल्पा 4.8 19.5
- धर्मशाला 12.6 26.0
- कांगड़ा 13.0 27.0
- ऊना 12.0 32.0
- नाहन 14.3 24.5
- सोलन 10.0 25.0
यह भी पढ़ें: मनाली घूमने आओ होटल में 30 से 40 प्रतिशत तक की छूट पाओ, तीन दिन ठहरने के बाद चौथे दिन का रहना फ्री
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।