विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली घूमने आओ होटल में 30 से 40 प्रतिशत तक की छूट पाओ, तीन दिन ठहरने के बाद चौथे दिन का रहना फ्री

By Jaswant Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 05:00 PM (IST)

मनाली में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए निजी और सरकारी होटलों में 30-40% तक की छूट दी जा ...और पढ़ें

रविवार को मनाली से शिंकुला दर्रे पर पहुंचे पर्यटक।

रविवार को मनाली से शिंकुला दर्रे पर पहुंचे पर्यटक।

HighLights

  1. मनाली के होटलों में 30-40% तक की छूट।

  2. तीन रात ठहरने पर चौथी रात मुफ्त ऑफर।

  3. पर्यटन निगम भी 1 नवंबर से दे रहा छूट।

जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश घूमने का मन बना रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। हिमाचल पर्यटन निगम सहित निजी होटलों में 30 से 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। पर्यटन कारोबार सुस्त होने से निराश कारोबारियों ने आकर्षक ऑफर देने की घोषणा की है। छूट के अलावा तीन रात रहने पर चौथी रात फ्री रह सकेंगे। मौसम की बेरुखी भी पर्यटन कारोबार पर भारी पड़ रही है।

मौसम की बेरुखी के कारण कम हुई संख्या

रोहतांग दर्रे में हिमपात के बाद काम ने रफ्तार पकड़ी थी लेकिन अब पर्यटकों को बर्फ के दीदार करने 140 किमी दूर शिंकुला व बारालाचा जाना पड़ रहा है। हिमपात होने की सूरत में पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा। अक्टूबर के शुरुआत में पर्यटन कारोबार बेहतर रहा तथा सप्ताहांत में आक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक भी पहुंची, लेकिन 15 अक्टूबर के बाद से कारोबार सुस्त रहा।

रोहतांग के लिए 1000 से 300 रह गई वाहन संख्या 

पिछले कुछ दिनों से रोहतांग जा रहे पर्यटक वाहनों की आमद एक हजार से घटकर तीन सौ तक रह गई है। रविवार को सप्ताहांत के वावजूद मात्र 334 परमिट ही रोहतांग के लिए बुक हुए। 

क्या कहते हैं पर्यटन कारोबारी

कारोबारी रवि ब्यास, प्रीतम ठाकुर, बुद्धि प्रकाश, सुशील ठाकुर व हैप्पी का कहना है कि सीजन के अनुरूप बुकिंग नहीं हो रही है, इसलिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट और पैकेज जरूरी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वीकेंड पर भले ही आमद बढ़ रही हो, लेकिन अन्य दिनों में होटलों की ऑक्यूपेंसी काफी कम है। 

निजी होटलों में 40 प्रतिशत तक छूट

होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मनाली के अधिकतर होटलों में 30 से 40 प्रतिशत की आकर्षक छूट दी जा रही है। आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

पहली नवंबर से छूट लागू

पर्यटन निगम के डीजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि निगम के होटलों में 55 से 60 प्रतिशत की आक्यूपेंसी चल रही है। उन्होंने बताया कि निगम के होटलों में भी पहली नवंबर से पर्यटकों को 20 से 40 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: शिमला-मटौर फोरलेन: ट्विन टनल और रियुंद पुल से यातायात शुरू, 12 से 14 मिनट में पहुंचेंगे रानीताल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।