Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी, स्कूलों में अवकाश घोषित

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को भी मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत नहीं हैं। विभाग ने कई स्थानों पर भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी दी है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 08:20 PM (IST)
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी, स्कूलों में अवकाश घोषित
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी, स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश में सोमवार रात से बिगड़ा मौसम का मिजाज मंगलवार को और तल्ख हो गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को भी मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत नहीं हैं। विभाग ने इस दौरान 2000 मीटर की ऊंचाई तक के स्थानों पर भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की चेतावनी के बाद टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार और नैनीताल में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में बुधवार को अवकाश रहेगा।

loksabha election banner

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में पहाड़ों पर रुक-रुक कर हिमपात का क्रम बना हुआ। मसूरी के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं, जबकि नैनीताल में हल्की बारिश हो रही है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदान क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है। 

मंगलवार सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस बीच केदारनाथ में सोमवार से शुरू हुआ हिमपात का क्रम मंगलवार को भी जारी है। केदारनाथ में करीब पांच से छह फीट बर्फ की चादर बिछी हुई है। ऐसे में पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण को जाने वाली प्रशासन की टीम के सामने भी चुनौती बढ़ गई है। दूसरी ओर चमोली में बदरीनाथ के अलावा हेमकुंड साहिब, गोरसो और औली भी बर्फ से सफेद हो गए हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगा और यमुना घाटी भी बर्फ से लकदक है।

बर्फबारी से बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया है। हालांकि अभी ज्यादातर संपर्क मार्गों पर यातायात सुचारु है। दूसरी ओर कुमाऊं में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ जिले में हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कोहरे से हवाई सेवा प्रभावित, फिर शुरू हो सकता है बर्फबारी का दौर 

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून    15.5       10.2

उत्तरकाशी  06.7       2.9

मसूरी      05.4       2.3 

टिहरी      04.2       2.6

हरिद्वार     15.8       9.6

जोशीमठ   05.3       1.2

पिथौरागढ़  10.1       5.6

अल्मोड़ा   09.2       1.6

मुक्तेश्वर   04.4       0.3

नैनीताल    04.5       4.5

यूएसनगर   17.6      9.9

चम्पावत    09.4      2.2

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में चारधाम समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.