विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: हवाई सेवाओं पर पड़ा मौसम का असर, फिर शुरू हो सकता है बर्फबारी का दौर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 25 Jan 2020 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 08:31 PM (IST)

मौसम के कारण देहरादून आने वाली तीन उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार से ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: हवाई सेवाओं पर पड़ा मौसम का असर, फिर शुरू हो सकता है बर्फबारी का दौर
Uttarakhand Weather: हवाई सेवाओं पर पड़ा मौसम का असर, फिर शुरू हो सकता है बर्फबारी का दौर

देहरादून, जेएनएन। पहाड़ों में मौसम साफ रहा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम के कारण देहरादून आने वाली तीन उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान 2500 मीटर की ऊंचाई तक के इलाकों में भारी बर्फ गिर सकती है।

उत्तराखंड में शनिवार को पहाड़ी इलाकों में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, मैदानी इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे के प्रबंधक सुमित कुमार सक्सेना ने बताया कि सुबह दृश्यता कम होने के कारण दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद करनी पड़ी। 

वहीं, हैदराबाद से देहरादून आने वाली इंडिगो और जयपुर देहरादून आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लैंडिंग नहीं कर पाई। ये दोनों उड़ान वापस दिल्ली लौट गईं। इसके अलावा कुछ फ्लाइट विलंब से रवाना हुईं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में सुबह-शाम कोहरे के आसार बने हुए हैं।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून    15.9       6.1

उत्तरकाशी  13.7       5.2

मसूरी      14.7       5.0 

टिहरी      13.6       5.0

हरिद्वार     16.8       7.6

जोशीमठ   11.3       3.2

पिथौरागढ़  15.8       2.6

अल्मोड़ा   12.5       3.1

मुक्तेश्वर   14.6       2.7

नैनीताल    12.1       6.0

यूएसनगर   19.2      5.0

चम्पावत    11.2      3.4

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम हुआ साफ, कम हुई दुश्वारियां

दस दिन बाद खुला मोटर मार्ग 

वहीं, पिंडरघाटी(चमोली) के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र हिमनी और बलाण तक बीते 15 जनवरी से भारी बर्फबारी से अवरूद्ध मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई ने कड़ी मशकक्त के बाद आवागमन के लिए खोल दिया है। क्षेत्र में यातायात शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, हिमनी और बलाण में फंसे वाहन भी देवाल मुख्यालय पहुंच सके।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: जनवरी में सात साल बाद मसूरी में तीन बार बर्फबारी