Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यावरण मित्रों के सम्मान कार्यक्रम में सजग विधायक जी भूल गए दूरी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 07 Apr 2020 08:29 AM (IST)

    पर्यावरण मित्रों का सम्मान कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र तो गोल घेरे में सजग खड़े नजर आए लेकिन आयोजक भाजपा विधायक खजानदास भीड़ का रूप लिए रहे।

    पर्यावरण मित्रों के सम्मान कार्यक्रम में सजग विधायक जी भूल गए दूरी

    देहरादून, जेएनएन। पंजाब के नाभा की तर्ज पर दून में पर्यावरण मित्रों का सम्मान कार्यक्रम तो आयोजित हुआ, लेकिन इसमें शारीरिक दूरी के मायने तार-तार हो गए। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र तो गोल घेरे में सजग खड़े नजर आए, लेकिन आयोजक भाजपा विधायक खजानदास भीड़ का रूप लिए रहे। उनके अगल-बगल व आगे-पीछे कईं समर्थक सटकर खड़े रहे। सवाल उठने लगे हैं कि जब विधायक ही उचित दूरी के पैमाने का पालन नहीं करेंगे तो बाकी जनता कैसे करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के स्थापना दिवस के तहत कई विधायकों ने पर्यावरण मित्रों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें राजपुर विधायक खजानदास ने कांवली रोड़ पर एक मोहल्ले में कार्यक्रम आयोजित कर 19 पर्यावरण मित्रों का फूलों से स्वागत कर उन्हें नकद राशि उपहार दी। जिनके लिए कार्यक्रम था, वे सभी शारीरिक दूरी के पैमाने पर खतरे उतरे पर जिन्होंने कार्यक्रम आयोजित किया, वे इसे दरकिनार कर गए। मसूरी विधायक गणोश जोशी ने भी अपने क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया, लेकिन वे सजग दिखे। उन्होंने निर्धारित दूरी का पालन कर उपहार भेंट किए। धर्मपुर व अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    बोले विधायक जी

    खजानदास (विधायक राजपुर) का कहना है कि पर्यावरण मित्रों के लिए उचित दूरी पर गोल घेरे बनाए गए थे, लेकिन जब मैं वहां पहुंचा तो कुछ समर्थक व स्थानीय लोगों ने सामाजिक दूरी के पैमाने को तोड़ दिया। इन लोगों को मैनें कई दफा हिदायत दी, लेकिन ये नहीं मानें। अंत में मुझे इन्हें डांटना पड़ा, तब इन्होंने दूरी बनाई।

    देहरादून में मंडलवार चंदा जुटाएगी भाजपा

    कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए भाजपा चंदा जुटाएगी। कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर जाकर प्रधानमंत्री केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि एकत्र करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने इसके लिए सोमवार को मंडल वार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

    भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि महानगर स्तर पर कुसुम कंडवाल को प्रभारी एवं रतन सिंह चौहान व लच्छू गुप्ता को सह प्रभारी बनाया गया है। शिवालिक नगर मंडल में खेम चंद गुप्ता, धर्मपुर नगर मंडल में श्याम अग्रवाल, पंडित दीनदयाल मंडल में रविंद्र कुमार, केदार नगर मंडल में खेम सिंह पाल, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में दीपक नेगी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में राजेंद्र सिंह, तपोवन नगर मंडल में आइसी पांडे, रायपुर मंडल में राजेश शर्मा, आंबेडकर मंडल में रविंद्र कटारिया, करनपुर मंडल में सुनील शर्मा, जनरल महादेव सिंह मंडल में डॉक्टर उदय सिंह पुंडीर, प्रेमनगर-कावली मंडल में हरीश कोहली, शहीद दुर्गा मल्ल मंडल में सुंदर प्रधान, श्रीदेव सुमन नगर मंडल में एमपीएस पुंडीर, बालावाला मंडल में राजपाल सिंह रावत को राहत कोष हेतु प्रभारी बनाया गया है। 

    अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि वह संकट के इस दौर में कोष एकत्र कर केंद्र व राज्य सरकार के साथ खड़े होकर अपना कर्तव्य निभाएंगे। सीताराम भट्ट ने सभी मंडलों में चलाई जा रही मोदी रसोई का निरीक्षण कर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

    सफाई कर्मचारियों का सम्मान

    आंबेडकर नगर मंडल में भाजपा के स्थापना दिवस पर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विधायक खजान दास ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। खजान दास ने सफाई कर्मियों को ऐसे संकट की घड़ी में अपनी सेवाएं देने के लिए धन्यवाद किया।

    भाजपा ने सादगी से मनाया स्थापना दिवस

    कोरोना संकट को देखते हुए भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस बेहद सादगी से मनाया। प्रदेशभर में पार्टीजनों ने जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया और फिर घरों में भाजपा का ध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं ने उपवास भी रखा। उधर, गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने के अभियान में पार्टीजनों ने भागीदारी की। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के स्थापना दिवस को सादगी से मनाने के निर्देश दिए थे। 

    इस क्रम में प्रदेशभर में पार्टीजनों ने सुबह शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए घरों में ही जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद घरों पर पार्टी ध्वज फहराए। देहरादून में प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने ध्वजारोहण किया। 

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने राहत सामग्री बांटने में लगाया भेदभाव करने का आरोप

    इस मौके पर विधायक मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, सह मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान व शेखर वर्मा मौजूद थे। भाजपा के मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय के अनुसार पार्टीजनों ने सोमवार को उपवास भी रखा और लॉकडाउन को देखते हुए गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को भोजन व खाद्य सामग्री मुहैया कराने के अभियान में योगदान दिया। साथ ही लोगों से प्रधानमंत्री केयर्स फंड में सहयोग के लिए भी प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट बोले, उत्‍तराखंड में नई मस्जिदों के निर्माण पर लगे रोक

     

    comedy show banner
    comedy show banner