Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने राहत सामग्री बांटने में लगाया भेदभाव करने का आरोप

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 06 Apr 2020 03:47 PM (IST)

    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रशाशन पर राहत कार्य बीजेपी के इशारों पर चलाने का आरोप लगाया है।

    कांग्रेस ने राहत सामग्री बांटने में लगाया भेदभाव करने का आरोप

    देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पार्टी की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम के सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने प्रशाशन पर राहत कार्य बीजेपी के इशारों पर चलाने और राहत सामग्री वितरण में भेदभाव अपनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्‍होंने जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव से शिकायत दर्ज कराई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाधिकारी को भेजे पत्र में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उनको कांवली, शास्त्रीनगर खाला, द्रोणपुरी, सत्तोवाली घाटी, गांधी ग्राम, गोविंदगढ़, कौलागढ़, कारगी ग्रांट, माजरा, सहस्त्रधारा रोड ब्रह्मावाला खाला क्षेत्रों से लोगों द्वारा शिकायत की गई है कि प्रशासन द्वारा राहत वितरण में भेदभाव किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट बोले, उत्‍तराखंड में नई मस्जिदों के निर्माण पर लगे रोक

    केवल उन लोगों को राहत सामग्री दी जा रही है जिनके नामों की संस्तुति बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। सूर्यकांत धस्माना ने जिलाधिकारी से मांग की कि राहत के काम में केवल पात्रता देखी जय ना कि राजनीतिक दल के प्रति प्रतिबद्धता।

    यह भी पढ़ें: पर्वतीय क्षेत्रों पर जाने वाले वाहनों को मिले कर छूट: कांग्रेस

    comedy show banner
    comedy show banner